Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरनिर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग

निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में मंदिर मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगती देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर पानी डालकर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से अचानक धुंआ उठने लगा। जब लोगों की नजर मंजिल के ऊपरी हिस्से पर गई। तो निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगी हुई थी। आग लगती देख लोगों में हड़कंप मच गया। मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया गया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरु किया। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments