Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: दो बेकाबू ट्रकों ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद...

बुलंदशहर: दो बेकाबू ट्रकों ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद NH-34 पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित दो ट्रकों ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप राठी निवासी गांव अख्तियारपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव को NH-34 पर रखकर जाम लगा दिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments