Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद: एसडीओ, जेई समेत ट्रैक्टर चालक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

जहांगीराबाद: एसडीओ, जेई समेत ट्रैक्टर चालक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जूकसाना में खेत में पानी डाल रहे छात्र की करंट की चपेट में आने से हुए मौत के मामले में पुलिस ने एसडीओ राम आशीष यादव, जेई प्रवीण और ट्रैक्टर चालक संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि मामला 26 जून का है। जब छात्र अपने पिता के साथ खेत में पानी डाल रहा था। तभी ट्रॉली में ट्रंच मशीन लगाए एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नीचे लटक रहे बिजली के तारों में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जर्जर विद्युत तार टूटकर खेत के पास पानी से भरी नाली में गिर गए, जिसे पूरी नाली में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। नाली के पानी के संपर्क में आने के कारण छात्र टिंकल की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में एसडीओ राम आशीष यादव, जेई प्रवीण और ट्रैक्टर चालक संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। जल्द ही तीनों को पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments