बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बीती रात बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। देर रात तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार की सुबह तक जारी रही। तेज बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं।
मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम बुधवार की सुबह भी जारी रहा। बुलंदशहर के साथ-साथ अन्य इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बुलंदशहर में हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार
RELATED ARTICLES


