Thursday, July 2, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर से अगवा छात्रा उत्तराखंड के अस्पताल में मिली, आरोपी छोड़कर हुआ...

अनूपशहर से अगवा छात्रा उत्तराखंड के अस्पताल में मिली, आरोपी छोड़कर हुआ फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग छात्रा उत्तराखंड के रुद्रपुर के एक अस्पताल में मिली है। आरोप है कि छात्रा को अगवा करने वाला आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजन रुद्रपुर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ घर ले आए।
आपको बता दें कि पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। छात्रा 27 जून को विद्यालय से अपने गांव लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने अहमदगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव डबका निवासी अंकित पर बहला-फुसलाकर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा रुद्रपुर के अस्पताल तक कैसे पहुंची, उसे वहां किस हालत में भर्ती कराया गया और आरोपी वहां से कब व कैसे फरार हुआ।
सीओ अनूपशहर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments