बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और तैयारियों का जायजा लिया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों की टर्नआउट, अनुशासन और प्रशिक्षण की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान एसएसपी ने जोनल स्तर की कबड्डी और जूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाली पुलिस टीम के खिलाड़ियों को स्वयं गोल्ड मेडल पहनाकर और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
बुलंदशहर: पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी , गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES


