बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार में घर में नहाने के दौरान एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की सुबह का है। आनंद विहार के रहने वाले पलक अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना के रहने वाली उनकी बहन 26 वर्षीय गार्गी अग्रवाल उनके घर आई हुई थी। गुरुवार की सुबह वह नहाने के लिए बाथरुम में गई। करीब आधा घंटे तक बाहर नही आने पर परिजनों ने खिड़की से जाकर देखा तो उनकी बहन बाथरूम में बेहोश पड़ी थी और बाथरूम की टोटी टूटी हुई थी जिसके कारण बाथरूम में पानी भर गया था जिसके बाद उनके पति ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला गार्गी अग्रवाल को 12 वर्ष की आयु से दौरे पड़ते है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।
बाथरूम में नहाने के दौरान महिला को आया दौरा, मौत
RELATED ARTICLES


