बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना ककोड पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जून माह में प्राप्त विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित 08 शिकायतों में कुल 65,907/- रुपये की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस करायी गयी है।
साइबर अपराधों के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर थाना ककोड पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल एवं सम्बन्धित बैंक अधिकारियों से निरन्तर समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराकर वापस कराने की कार्यवाही सफलतापूर्वक पूर्ण की गयी। पीड़ितों द्वारा थाना ककोड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
जून माह में 08 शिकायतों का निस्तारण कर कुल 65,907/-रुपये अथक परिश्रम कर पीड़ित के खाते में कराए वापस
RELATED ARTICLES


