Saturday, July 4, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: बायोगैस प्लांट के पास मिला 15-20 दिन पुराना शव, मची सनसनी

बुलंदशहर: बायोगैस प्लांट के पास मिला 15-20 दिन पुराना शव, मची सनसनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव इलना स्थित बायोगैस प्लांट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव कंकाल जैसी अवस्था में मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव करीब 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है, वहीं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments