Sunday, July 5, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरएक ट्रक व वाहन की भिड़ंत, एक मौत

एक ट्रक व वाहन की भिड़ंत, एक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात काली नदी पुल के पास एक ट्रक व वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे का है। जब काली नदी पुल के पास एक ट्रक और एक वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख-पुकार मैच गई। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई तथा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के मऊ खास निवासी सुबोध शर्मा पुत्र बालमुकुंद शर्मा के रूप में हुई है तथा घायल की पहचान जनपद रामपुर के थाना सैफनी के बिसपुरी निवासी रमेश पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। घायल रमेश की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया है। जहाँ रमेश का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments