बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी के रहने वाले बिजली कटौती से जूझ रहे है। यहां के लोगों ने शनिवार की रात हाइडिल बिजली घर का घेराव किया और कहाँ कि बिजली विभाग तुरंत उनकी समस्या का समाधान निकाले। विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
आपको बता दें कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद मोहल्ला हाइडिल के रहने वाले लोग बिजलीघर पर पहुंचे और बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। बिजली न आने से बुजुर्गों व मरीजों को काफी परेशानियां हुई। मोहल्लेवासियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने बिजलीघर का किया घेराव
RELATED ARTICLES


