बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में जेवर-खुर्जा मार्ग स्थित एक मंदिर के सामने सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंदिर के सामने सड़क पर खुलेआम पेशाब किया, जिसका वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। मामले की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। जांच में आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सड़क पर पेशाब करने की हुई वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


