बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर के धर्मपुर ब्लॉक स्थित गांव धीमही की सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। गांव में बीमारियां पनप रही है। गांववासियों का कहना है कि सफाई के नाम पर खर्च होने वाला रुपया आखिर कहां जा रहा है? किसकी जेब भर रही है? इसमें लाखों रुपए का घोटाला मिलेगा।
गांव धीमही ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जमे हुए गंदे पानी में मच्छर और अन्य कीड़े पनप रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कोई नहीं कर रहा जिसे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
जलभराव की समस्या से ग्रामीण हो रहे परेशान, सफाई के नाम पर आने वाला रुपयों से अधिकारी भर रहे जेब
RELATED ARTICLES


