Wednesday, July 15, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमहिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव हजरतपुर में 28 वर्षीय महिला ने मंगलवार को मकान की दीवार में लगी खूंटी से चुनरी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले से महिला के परिजनों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है। जब एक महिला ने घर में दीवार में लगी खूंटी से चुनरी बांधकर गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दीवार के पास लटका शव देख परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार, महिला अलीगढ़ के अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव गहतोली के निवासी थी। महिला का नौ वर्ष पूर्व अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी दयानंद से प्रेम विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। निरीक्षक वीडी गंगवार का कहना है कि प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments