बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकारपुर से बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे नुमाइश ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा स्थल और हेलीपैड पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात हैं।
बुलंदशहर: शिकारपुर से नुमाइश ग्राउंड के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
RELATED ARTICLES


