बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब महिला का कुछ पता नहीं चल सका तो परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने बताया कि उनकी माता मंजू पत्नी बरनदेव 18 जुलाई 2026 को अपनी भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिले के खैर जा रही थी। महिला अलीगढ़ नहीं पहुंची जिसके बाद परिजनों को काफी चिंता हुई। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, महिला का कुछ पता नहीं लगा तो परिजन अलीगढ़ जिले के खैर चले गए। महिला के पास ई-रिक्शा की किस्त के 3500 रुपए व अलग से कुछ रुपए ओर थे। परिजनों का कहना है कि महिला ने कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हुई है। महिला की लंबाई 5’3″ है और महिला ने नाक में सोने की लौंग पहनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतारी: भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिला जा रही महिला हुई लापता
RELATED ARTICLES


