Thursday, July 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसरकारी ड्यूटी के दौरान लेखपाल से मारपीट व जान से मारने की...

सरकारी ड्यूटी के दौरान लेखपाल से मारपीट व जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल के साथ सरकारी कार्य के दौरान अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव रवानी कटीरी में तैनात लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में सरकारी कार्य के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान गांव रूखी में एक शिकायत के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया गया था।
आरोप है कि सुनवाई के दौरान एक पक्ष के अंकित, अंकुश और उनकी मां राजेश ने लेखपाल के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments