बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव जरगवां में बुधवार सुबह बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 20 घरों में मीटर से पहले तार जोड़कर और कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ताओं को पकड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 20 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी पावर थेफ्ट थाना, बुलंदशहर में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम का बड़ा एक्शन, 20 घरों में पकड़ी गई चोरी
RELATED ARTICLES


