बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव कमालपुर की एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने और झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पति हापुड़ जनपद में नौकरी करते हैं। आरोप है कि 10 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर और देवरानी घर में घुस आए। सभी ने उन पर अवैध संबंध होने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौच की और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर थाना ऊंचागांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, छह पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


