बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव सोई में गन्ने के खेत में पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विवाद गन्ने के खेत में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग, जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मामले की जांच की जा रही है और घायलों के मेडिकल परीक्षण के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
बुलंदशहर: गन्ने के खेत में पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
RELATED ARTICLES


