बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर रेलवे स्टेशन के पास 19 जुलाई को मिले शव की पहचान गांव रजला मऊ जनपद कन्नौज के रहने वाले 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने मामले में पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि गत 19 जुलाई को पुलिस को खुर्जा नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के पास एक शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि गुरुवार को वह खुर्जा पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान अपने भाई जितेंद्र कुमार के रूप में की। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार खुर्जा में पाटरी में कार्यरत थे। 18 जुलाई को उनकी पत्नी उनके पास से गांव आई थी। 20 जुलाई से जितेंद्र का फोन नहीं मिल रहा था जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मृतक जितेंद्र कुमार के भाई ने गुरुवार को खुर्जा कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दी। वहीं जितेंद्र कुमार के साथ काम करने वाले साथियों ने बताया कि 19 जुलाई की शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की और जितेंद्र को खुर्जा नगर रेलवे स्टेशन के पास ही छोड़कर आ गए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
रेलवे स्टेशन के पास मिले शव की पहचान कन्नौज जिले निवासी मृतक जितेंद्र के रूप में हुई
RELATED ARTICLES


