Saturday, July 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकरंट की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक...

करंट की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में बिजली के ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, तीन वर्षीय मासूम खेलते-खेलते बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में लगी लोहे की पत्ती में करंट उतर रहा था। जैसे ही बच्चे ने पत्ती को छुआ, वह करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments