बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दौलतपुर खुर्द के पास रोडवेज बस से बचने के प्रयास में यूरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी यूरिया की बोरियां सड़क किनारे बिखर गईं। थोड़ी देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामला शनिवार का है। जब एक ट्रक चालक ने सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वाहन खाई में जा पलटा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से साइड कराकर जाम खुलवाया।
रोडवेज बस से बचने के प्रयास में यूरिया से भरा ट्रक खाई में पलटा, चालक सुरक्षित
RELATED ARTICLES


