Saturday, July 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: बाइक निकालने के विवाद में दबंगों ने एक युवक व दो...

बुलंदशहर: बाइक निकालने के विवाद में दबंगों ने एक युवक व दो भाइयों को जमकर पीटा, सीसीटीवी वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों और ईंटों से बेरहमी से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो सगे भाइयों को भी हमलावरों ने सरेआम पीटा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक को चारों ओर से घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंटों से लगातार हमला किया। बीच-बचाव करने आए दो सगे भाइयों को भी जमकर पीटा। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। हमलावरों में शामिल एक व्यक्ति पहले भी हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मोहल्ले में बाइक निकालने को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घायलों का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments