बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में विपक्षी नेताओं, किसान संगठनों और छात्र संगठनों के जंतर-मंतर कूच को देखते हुए बुलंदशहर के दादरी बॉर्डर टोल प्लाजा पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। टोल प्लाजा पर 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि दिल्ली की ओर जाने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा सके।
जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर करीब 50 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। इस टीम में 4 इंस्पेक्टर, 10 दरोगा के अलावा बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर रही है और आवश्यक होने पर यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की क्रमवार जांच की जा रही है, जिससे दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर निगरानी लगातार बनी हुई है। फिलहाल दादरी बॉर्डर टोल प्लाजा पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और 24 घंटे निगरानी जारी है।
बुलंदशहर-दादरी बॉर्डर पर हाई अलर्ट: जंतर-मंतर कूच रोकने के लिए 24 घंटे पुलिस का पहरा
RELATED ARTICLES


