बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जाटनी नगला में घर में घुसकर मारपीट करने व घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। लोगों को वहा आते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहा से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित नितिन कुमार ने बताया कि 20 जुलाई की दोपहर को गांव के ही प्रिंस, बॉबी व आयुष कुमार उसके घर में घुस आए और तीनों ने मिलकर नितिन और उसकी बहन सुमन के साथ गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की व घर में रखें सामान के साथ भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने बताया कि अन्य लोगों को आते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


