बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को चढ़त के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर घराती व बारतियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया व जमकर पथराव भी किया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों की बारात बुधवार की शाम नरसेना और कोतवाली देहात के गांव से आई थी। चढ़त के दौरान महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर घराती और बाराती दोनों ही पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया जिसके बाद शादी की रस्मे पूरी करायी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस मामले के जांच कर रही है।
घरातियों व बरातियों में चले लाठी-डंडे
RELATED ARTICLES


