बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कार सवार व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कार सवार व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी है। व्यक्ति शराब के नशे में था।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है। महिला ने बताया कि वह अपनी सहेली को उसके घर छोड़कर दिल्ली रोड से डीएम रोड स्थित घर लौट रही थी तभी एक कार सवार व्यक्ति ने महिला की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि व्यक्ति कार से बाहर निकाला और महिला की कार के शीशे पर हाथ मारते हुए महिला के साथ गाली-गलौच की। इतना ही नहीं कार सवार व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दी। कार सवार व्यक्ति ने अपना नाम भुवन देव शर्मा बताया। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी भवन देव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार सवार व्यक्ति ने महिला की कार को ओवरटेक कर रोका, गाली-गलौच करते हुए दी जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES


