बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना बस अड्डे से स्कूली छात्र चलती बस के पीछे लटककर सफर करते नजर आए। इस दौरान छात्रों की जान जोखिम में बनी रही, लेकिन मौके पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद दिखाई दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे हालात बन रहे हैं। परिवहन नियमों के अनुसार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन स्याना बस अड्डे पर नियमों की खुलेआम अनदेखी होती दिखाई दी। मामले का वीडियो सामने आने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यातायात प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्याना बस अड्डे पर स्कूली बच्चे बस के पीछे लटककर कर रहे सफर
RELATED ARTICLES


