बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीनगर में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव अमीनगर निवासी बबली ने बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब 4:00 बजे रास्ते को लेकर गांव के ही संदीप, लोकेन्द्री,पुष्पेंद्र समेत गांव के ओर भी व्यक्तियों के साथ विवाद हो गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गाली-गलौच का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


