बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव लड़ाना में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ितों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
दबंगों ने पीड़ित पक्ष को लाठी-डंडो से पीटा
RELATED ARTICLES


