Thursday, July 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरछात्रा के नाले में बहने के मामले में चार अधिकारी निलंबित

छात्रा के नाले में बहने के मामले में चार अधिकारी निलंबित


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में मंगलवार को बारिश के दौरान खुले नाले में कक्षा चार की एक छात्रा चारु कश्यप बह गई जिसका 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्ची के न मिलने की घटना को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद के चार अधिकारियों अमित कुमार अवर अभियंता सिविल, कपिल मोहन अवर अभियंता सिविल, वर्षा रानी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, राजेंद्र सिंह सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया गया है कि बच्ची के न मिलने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शहर के खुले नालों को तत्काल ढकने की मांग की है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments