बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में एक ट्रक ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी। जिससे एक महिला घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों कि सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 11:45 पर ट्रक ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी। बदायूं जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के ककराला गांव निवासी राना परवेज पुत्र परवेज खान अपनी क्रेटा कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। अहमदगढ़ कस्बे में अमर नर्सिंग होम के पास उनकी कार में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठी एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना थाना अहमदगढ़ पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।थाना प्रभारी दिसंबर दयाल गंगवार ने बताया कि कार में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही हैं।
ट्रक व कार की भिड़ंत में एक महिला घायल
RELATED ARTICLES


