बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला मानकचौक में एक दो मंजिला बंद मकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पीड़ित घर पहुंचा और 112 डायल कर मामले से पुलिस का अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि मोहल्ला मानकचौक निवासी विजय भटनागर पुत्र जगदीश सरन भटनागर ने बताया कि वह बीते 22 जुलाई को अपने मकान का ताला लगाकर अपने पुत्र के पास दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर गए हुए थे। 29 जुलाई को उनके पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद वह दादरी से अपने आवास पर पहुंचे। तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है जब उन्होने घर का जायजा लिया तो पता चला कि घर में रखे 65 हजार रूपए नकद, सोने के आभूषण, पीतल के बर्तन और जरूरी दस्तावेज लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस और कस्बा चौकी प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
बंद पड़े दो मंजिला मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात व नकदी लेकर चोर हुए फरार
RELATED ARTICLES


