Monday, August 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमाता वैष्णो के दर्शन करने गए बुलंदशहर निवासी वृद्ध की हृदय गति...

माता वैष्णो के दर्शन करने गए बुलंदशहर निवासी वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए बुलंदशहर जिले के गांव खदाना निवासी 59 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कटड़ा के उप जिला अस्पताल में वृद्ध का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद वृद्ध का शव उनके साथियों को सौंप दिया।
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के गांव खदाना के रहने वाले 59 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह अपने साथियों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। माता के दर्शन कर वृद्ध अपने साथियों के साथ कटड़ा लौट रहे थे जैसे ही वह आद्कुंवारी मंदिर क्षेत्र स्थित शारदा भवन के पास पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। श्राइन बोर्ड कर्मचारी और पुलिस जवानों ने उन्हें तत्काल नजदीकी डिस्पेंसरी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कटड़ा भेजा गया जहां पोस्टमार्टम में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई। वृद्ध का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके साथियों के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments