बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव इशनपुर में हनुमान मंदिर से चोरों ने घंटा और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। जब ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचें तो उन्हें चोरी का पता चला। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। स्थानीय लोगों की सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, थाना अरनिया क्षेत्र के गांव इशनपुर के निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हाईवे के किनारे स्थित हनुमान मंदिर में वह और गांव के अन्य लोग पूजा करने आते हैं। रविवार की सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां पीतल के दो घंटे और दानपात्र से कुछ रुपए गायब थे जिसके बाद मंदिर में ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया।
हनुमान मंदिर से घंटा व पूजा का अन्य सामान चोरी
RELATED ARTICLES


