बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए करीब 7 लाख रुपए के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने शाहे आलम उर्फ बबलू निवासी बटोला थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, फैजान निवासी मोहल्ला बुर्ज काठवाली मस्जिद कस्बा थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर, इरशाद निवासी मोहल्ला व्यापारियां कस्बा थाना ककोड जनपद बुलंदशहर और अनस निवासी मोहल्ला बारादरी थाना खुर्जा नगर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शाहे आलम के खिलाफ चार, फैजान के खिलाफ चार, इरशाद के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात लाख रुपए कीमत के आभूषण जैसे मंगलसूत्र, चेन, टॉप्स, कान की बाली, कुंडल, पाजेब, बिछुए आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित राधा कुंज कॉलोनी मोहल्ला खत्री वाला, मोहल्ला सिद्धार्थनगर खत्री वाला तथा शिवाजी नगर में एक-एक मकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने तीनों चोरियों का खुलासा भी कर दिया है।
तीन मकानों में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, 7 लाख के आभूषण बरामद
RELATED ARTICLES


