बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दौलतपुर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन-चार दिनों से लापता था। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला मंगलवार का है जब लोगों की नजर दौलतपुर क्षेत्र में सड़क किनारे युवक की लाश पर पड़ी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क किनारे लापता व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
RELATED ARTICLES


