बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सिकंदराबाद क्षेत्र के सरायघांसी में एक मकान की जर्जर छत नीचे आ गिरी। इस दौरान एक महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। इसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह महिला का हाल जाना और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब सिकंदराबाद क्षेत्र के सरायघांसी में मकान की जर्जर छत नीचे आ गिरी। इस दौरान हड़कंप मच गया जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
जर्जर मकान की छत गिरने से महिला घायल
RELATED ARTICLES


