बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद में शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों एवं मेडिकल कैंपों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर संचालकों, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
स्याना: कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
RELATED ARTICLES


