बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव से जुड़े जूताकांड के बाद चर्चा में आए बुलंदशहर निवासी सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा के जिले में लौटने पर समर्थकों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। दोनों के बुलंदशहर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और रोड शो भी निकाला गया।
बताया जा रहा है कि जूताकांड के बाद सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा पहली बार बुलंदशहर पहुंचे थे। गांव नैथला हसनपुर में लोगों ने दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा के नाम दिल्ली में सांसद पप्पू यादव से जुड़े विवाद के बाद सामने आए थे। बुलंदशहर पहुंचने के बाद दोनों के स्वागत और रोड शो का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
पप्पू यादव जूताकांड के आरोपी सुमित-हैप्पी का बुलंदशहर में फूल-माला पहनाकर स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला रोड शो
RELATED ARTICLES


