Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरपथरी की दवा समझकर जहरीले पदार्थ का सेवन, विवाहिता की हालत बिगड़ी

पथरी की दवा समझकर जहरीले पदार्थ का सेवन, विवाहिता की हालत बिगड़ी


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। विवाहिता का उपचार कराया जा रहा है।
विवाहिता के पति नितिन के अनुसार, उनकी पत्नी की किडनी में पथरी है और उसका उपचार चल रहा है। पथरी की दवा पाउडर के रूप में है। जिस स्थान पर पथरी की दवा रखी थी, उसी जगह एक पुड़िया में जहरीला पदार्थ भी रखा हुआ था।
बताया गया कि विवाहिता ने धोखे से पथरी की दवा के बजाय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अगौता थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments