बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र से गैस एजेंसी से जुड़ा मामला सामने आया है। गैस उपभोक्ताओं से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत के बाद मामले मे तूल पकड़ लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी यानी DSO ने जांच के आदेश दिए हैं।
आरोप है कि पहासू थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित शुल्क के अलावा कथित तौर पर अतिरिक्त रकम वसूली की जा रही थी। शिकायत सामने आने के बाद खाद्य एवं रसद विभाग हरकत में आया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि गैस एजेंसी पर वास्तव में निर्धारित नियमों के विपरीत कोई अतिरिक्त वसूली की जा रही थी या नहीं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल DSO के जांच आदेश के बाद गैस एजेंसी पर लगे आरोपों की पड़ताल शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
बुलंदशहर: पहासू की गैस एजेंसी पर अवैध वसूली के आरोप, DSO ने दिए जांच के आदेश
RELATED ARTICLES


