बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र में सोमवार को कांवड़ मार्ग पर तेज गर्मी के चलते एक युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद युवती सड़क किनारे बैठ गई। उसे परेशान देखकर मौके पर मौजूद साथी कांवड़ यात्री और अन्य श्रद्धालु तुरंत मदद के लिए आगे आए।
बताया गया कि एक युवक ने युवती को पानी पिलाकर उसकी हालत संभालने का प्रयास किया। कुछ देर आराम करने के बाद युवती की स्थिति में सुधार होने की बात सामने आई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवती की मदद की।
कांवड़ मार्ग पर गर्मी से युवती की तबीयत बिगड़ी, साथी कांवड़ियों ने संभाला
RELATED ARTICLES


