बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लगातार कांवड़ मार्गों पर मुस्तैद है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने कांवड़ मार्ग का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्धारित कांवड़ मार्ग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सीओ ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक करते हुए कहा कि आस्था के साथ सुरक्षा और अनुशासन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कांवड़ मार्ग पर पुलिस की लगातार निगरानी
RELATED ARTICLES


