Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: डाकघर से मिलेगा गंगाजल

बुलंदशहर: डाकघर से मिलेगा गंगाजल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में श्रावण माह में हरिद्वार या गंगोत्री जाकर गंगाजल नहीं ला पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालु बुलंदशहर के मुख्य डाकघर से गंगाजल खरीद सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए डाकघर में विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य डाकघर से श्रद्धालुओं को महज 30 रुपये में गंगाजल की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। शिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में डाकघर की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी।
मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर पवन कुमार ने बताया कि डाक विभाग की ओर से सावन माह में हर वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है। जो श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार या गंगोत्री नहीं जा सके हैं, वे मुख्य डाकघर पहुंचकर गंगाजल खरीद सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments