Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरप्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में बुधवार को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका बेबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में एक महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि अजीत निवासी नेहरूपुर ने विवाद के दौरान चाकू से वार कर बेबी नाम की महिला की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। आरोपी अजीत पुलिस हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments