बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में मासूम मान्या की हत्या की दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया उनके घर पहुंचीं। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया।
डॉ. अंतुल तेवतिया ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़ी हैं और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि बुलंदशहर में महज तीन वर्षीय मासूम मान्या की तंत्र-मंत्र के शक में हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोप है कि पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला सोनाली ने बच्ची की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला के कमरे से मासूम का शव बरामद किया था।
मासूम मान्या के परिजनों से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
RELATED ARTICLES


