Monday, November 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 56,500/-रुपये से...

दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 56,500/-रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 56,500/-रुपये का अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त अनुज पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी मौ० टीचर्स कालोनी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2025 में वादिया के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसके फोटो वीडियों वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 08 मार्च 2025 को थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-239/2025 धारा 69/125/351(2)/308/352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा 26 अप्रैल 2025 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 23 नवंबर 2026 को न्यायाधीश मनोज कुमार शासन (न्यायालय एडीजे/एफटीसी-02 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त अनुज को 10 वर्ष का कारावास व 56,500/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक देवेन्द्र सिंह माहुर, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का0 नरेश कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 मोनेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments