बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र में जीवनगीत कॉलोनी में एक ठेकेदार की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल बालियान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कपिल बालियान घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटियां गांव गई हुई थीं। इसी दौरान घर में गोली चलने की घटना हुई, जिसमें कपिल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुलंदशहर: ठेकेदार ने गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


